{"_id":"bfd6f0586270a4517d34a979c5f4c28c","slug":"ladies-cut-his-arms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने मायके में हाथ की नस काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने मायके में हाथ की नस काटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा शहर के साथ लगते बालू क्षेत्र में रविवार रात विवाहिता ने अपने मायके में हाथ की नस काट ली। जिसके बाद उसे जख्मी हालत में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकीय उपचार मिलने के बाद उसकी हालत सुधर रही है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। जहां बेसुध विवाहिता के पिता ने अपने बयान में बताया कि उसकी बेटी शादी के बाद से कुछ तनाव में चल रही है। जिसकी वह दवाइयां भी ले रही है लेकिन बीते कुछ दिनों से उसने दवाई लेना बंद कर दिया है। फलस्वरूप तनाव बढ़ जाने से उसकी बेटी ने यह हरकत की है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलने पर विवाहिता के ससुराल वाले भी उसकी सुध लेने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंच गए। जहां पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता और उसके पति का विवाद पहले भी न्यायालय में पहुंच चुका है। जिसे बाद में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही थी। उधर, इस मामले की जांच कर रहे पुलिस थाना चंबा के अशोक ने बताया कि पीड़िता ने अत्यधिक तनाव के चलते यह कदम उठाया है। लिहाजा पीड़िता को सबसे पहले उपचार की जरूरत है। ऐसे में किसी तरह का आपराधिक मामला नहीं बनता है। उधर, उपचाराधीन महिला की हालत सुधरने के बाद उसके बयान दर्ज कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष छानबीन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले पर एक दूसरे पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। परिजनों को पीड़िता का उचित इलाज करवाने का परामर्श दिया गया है।