{"_id":"676c706f6ce4f34265050fdb","slug":"lachodi-to-salwan-road-will-be-expanded-in-18-months-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140404-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लचोड़ी से सालवां सड़क का 18 माह में होगा विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लचोड़ी से सालवां सड़क का 18 माह में होगा विस्तारीकरण
Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। लचोड़ी से सालवां सड़क पर अब वाहन चालकों को परेशानी नहीं होगी। इस सड़क को 15 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा और पक्का किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य का टेंडर करवाकर ठेकेदार को कार्य भी आवंटित कर दिया है। ठेकेदार को 18 महीनों में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण में इस सड़क के विस्तारीकरण की मंजूरी मिली है। लचोड़ी से सालवां तक 18 किलोमीटर सड़क को चौड़ा और पक्का किया जाएगा।
इसके अलावा दुर्घटना संभावित इलाकों में क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे ताकि वहां पर कोई भी वाहन दुर्घटना न घटे। इस सड़क पर रोजाना सरकारी और निजी 20 बसें आवाजाही करती हैं। इन बसों में सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में सड़क को चौड़ा और पक्का करने की मांग काफी समय से हो रही थी। इसको लेकर विभाग ने प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा था। सरकार ने उनके प्रस्ताव को मंजूर करते हुए बजट स्वीकृत किया।
सड़क के चौड़ा और पक्का होने से क्षेत्र की 20 पंचायतों में रहने वाली 20,000 की आबादी लाभान्वित होगी। ग्राम पंचायत ठाकरी मट्टी, दरेकड़ी, मांझली, सेरी, सालवां, लिग्गा, बाड़का, करवाल सहित बीस पंचायतों के लोग इसी सड़क से आवाजाही करते हैं। ऐसे में सड़क की चौड़ाई का कार्य शुरू होने पर लोगों में खुशी की लहर है। प्यार सिंह, योगराज, केवल सिंह, सुरेंद्र, भाग चंद, दिनेश कुमार, सूरज और देसराज ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि लचोड़ी से सालवां सड़क को चौड़ा और पक्का करने का कार्य शुरू हो चुका है। यह कार्य 18 महीनों में पूरा हो जाएगा।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला