{"_id":"2d6059848cf60df28002dd0e50e03bec","slug":"lab-build-in-telka-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलका स्कूल का भवन तोड़कर बनेगी प्रयोगशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलका स्कूल का भवन तोड़कर बनेगी प्रयोगशाला
ब्यूरो, अमर उजाला/तेलका (चंबा)।
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलका स्कूल में भवन निर्माण को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए तहसीलदार अजय पराशर ने तेलका स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने युवा मंडल तेलका व स्कूल प्रशासन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाया।
तेलका स्कूल में ऑटोमोबाइल विषय के भवन के लिए बजट का प्रावधान हो चुका है। इसके अलावा स्कूल में एक प्रयोगशाला भी बनाई जानी है। ऑटोमोबाइल विषय व प्रयोगशाला के भवन का निर्माण कार्य स्कूल प्रशासन ने स्कूल के मैदान में शुरू करवाया था। जिसे युवा मंडल कमेटी तेलका के सदस्यों ने बंद करवा दिया था। उनका मानना था कि मैदान में भवन निर्माण से मैदान छोटा हो जाएगा।
इस बात को लेकर स्कूल प्रशासन व युवा मंडल के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद को सुलझाते हुए तहसीलदार अजय पराशर ने निर्णय सुनाया कि तेलका स्कूल के पुराने भवन को डिसमेंटल उसके स्थान पर ही ऑटोमोबाइल व प्रयोगशाला बनाई जाएगी। इससे स्कूल मैदान भी बच जाएगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल तेलका के अध्यक्ष देश राज, युवा मंडल सदस्य कृष्ण ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, बृजलाल, पवन कुमार, विपन कुमार, कश्मीर सिंह राणा सहित कई वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।