फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kohli-Talai road will be expanded with Rs 3.5 crores

Chamba News: कोहलड़ी-तलाई सड़क का 3.5 करोड़ से होगा विस्तार

Sat, 21 Dec 2024 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 21 Dec 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Kohli-Talai road will be expanded with Rs 3.5 crores
चंबा का परेल-कोहलड़ी-तलाई मार्ग। संवाद
खज्जियार (चंबा)। कोहलड़ी से तलाई तक सड़क विस्तारीकरण का कार्य 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना से तड़ोली से डलहौजी वाया तलाई की दूरी 32 किमी रह जाएगी, जो पहले 50 किमी थी। इस 18 किमी की दूरी में कटौती से खज्जियार और डलहौजी आने वाले पर्यटकों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी लगभग 3.5 करोड़ रुपये की लागत से 20 किमी लंबी सड़क का विस्तार कर रहा है। विभाग ने आधे से अधिक कार्य पूरा कर लिया है और इसे युद्धस्तर पर जारी रखा है। सड़क को चौड़ा और पक्का करने का काम चल रहा है। वर्तमान में पर्यटक वाया बनीखेत होकर डलहौजी जाते हैं, जो करीब 60 किमी की दूरी है।
विज्ञापन

नई सड़क के पूरा होने से वाया कोहलड़ी होकर सफर सुगम और कम दूरी का होगा। कोहलड़ी क्षेत्र चारों तरफ से देवदार के जंगलों से घिरा है, जिससे इस मार्ग पर पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि सड़क के विस्तारीकरण का काम अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed