फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kirtan Darbar to be held in Dalhousie from June 10

Chamba News: डलहौजी में 10 जून से सजेगा कीर्तन दरबार

Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 23 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar to be held in Dalhousie from June 10
श्री गुरु सिंह सभा धूमधाम से मना रही अपनी 100वीं वर्षगांठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी 100वीं वर्षगांठ मना रही है। इस दौरान 10 से 14 जून तक वार्षिक कीर्तन दरबार एवं शताब्दी समागम होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 10 जून को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब से होगी। 12 जून को सुबह 10 बजे भोग, 10:30 से 12:30 तक भाई मनीश, भाई विशाल कोहली और भाई राजदीप सिंह का कीर्तन दरबार सजेगा। 12:30 से 1 बजे अरदास होगी। 13 जून को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 तक रागी जत्था भाई मनीश, भाई विशाल कोहली, भाई राजदीप सिंह और विशेष तौर पर रागी जत्था भाई दविंदर सिंह सोढी हाजिरी भरेंगे। दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा हॉल से विशाल नगर कीर्तन शुरू होगा। यह कोर्ट रोड, सुभाष और गांधी चौक से होता हुआ रात 8 बजे वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा। गतका और म्यूजिकल बैंड आकर्षण का केंद्र होगा। शाम 7 बजे तक संगत निहाल होगी। 14 जून को सुबह 10 से 11:30 तक भाई मनीश, भाई विशाल कोहली, और 11:30 से 1:30 तक भाई दविंदर सिंह सोढी का कीर्तन होगा। 1:30 से 2:00 बजे अरदास के साथ शताब्दी समागम की समाप्ति होगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह और जनरल सेक्रेटरी जगदीप अरोड़ा ने बताया कि 10 से 14 जून तक गुरु का अटूट लंगर बंटेगा। इस दौरान कथा वाचक ज्ञानी जसविंदर सिंह विशेष रूप से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed