फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kirtan Darbar organized in Siddhpura village on the birth anniversary of Guru Ravidas

Chamba News: गुरु रविदास के जन्मोत्सव पर सिद्धपुरा गांव में सजा कीर्तन दरबार

Mon, 03 Mar 2025 05:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Mar 2025 05:54 AM IST
विज्ञापन
Kirtan Darbar organized in Siddhpura village on the birth anniversary of Guru Ravidas
चंबा। गांव सिद्धपुरा में गुरु रविदास के 648वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान भाई शिव कुमार, भाई अभिषेक व रागी जत्था साहो वाले, भाई सतपाल पिंकी व रागी जत्था, भाई सुनील कुमार मंगला वाले, भाई रोहित कुमार व रागी जत्था मैहला, भीमा बाई महिला मंडल चंबा के रागी जत्थों ने गुरू की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

रागी जत्थों द्वारा ‘यही नाम है सहारा, यही नाम है आधारा सतनाम श्री वाहेगुरु’, ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोइ सोइ देवै’, ‘ऐसी लाल तुझ बिन कौन करे’ सहित कई भक्तिमय शब्द गाए गए, जिससे माहौल श्रद्धा और भक्ति से भर गया। प्रातः गुरु जस कीर्तन, पाठ का भोग, आरती व अरदास के साथ आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में गुरु रविदास सभा के वरिष्ठ उपप्रधान अविनाश पाल, उपप्रधान सुदेश चंद्रा, गुरु रविदास सभा सिद्धपुरा के प्रधान कमल अहीर, सचिव काका राम, उपप्रधान कुलदीप, कोषाध्यक्ष सुधीर, नीरज सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed