{"_id":"6aa18dde6c08df9b1303fc48","slug":"kihars-team-won-the-overall-trophy-in-wrestling-chamba-news-c-88-1-cmb1003-196129-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुश्ती में किहार की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुश्ती में किहार की टीम ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Wed, 09 Sep 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
सलूणी में अंडर-19 छात्राओं की जोनल माइनर गेम्स प्रतियोगिता का समापन
वॉलीबाल में संघणी, कबड्डी में तेलका और खो-खो में मलाल रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सलूणी में अंडर-19 छात्राओं की जोनल माइनर गेम्स के समापन पर खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
कुश्ती में किहार की टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से दबदबा कायम करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न खेलों में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला भी हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने खिलाड़ियों के रिफ्रेशमेंट के लिए 11 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की।
प्रतियोगिता के नतीजों में वॉलीबाल में संघणी ने पहला और भंडाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में तेलका विजेता तथा भंडाल उपविजेता रहा। खो-खो में मलाल ने बाजी मारी, जबकि सरार दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में तेलका ने विजेता ट्रॉफी जीती और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार उपविजेता रहा। कुश्ती की ओवरऑल ट्रॉफी किहार के नाम रही।
विज्ञापन
समापन अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रेखा ठाकुर, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष डीएस पठानिया, जिला परिषद सदस्य किहार वार्ड कमली योगी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, टीम प्रभारी, निर्णायक, खिलाड़ी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।