फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kids intrenational school annual function

किडस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

Thu, 24 Oct 2019 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
kids intrenational school annual function
किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देने के लिए तैयार नौनिहाल। - फोटो : Chamba
चंबा। किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह पुलिस मैदान बारगाह में मनाया गया। इसमें सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि नप अध्यक्ष नीलम नैयर, मेडिकल कॉलेज की सह निदेशक दीप्ति मंढोत्रा, वन मंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा सहित अन्य मौजूद रहे। समारोह की शुरूआत मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके की।
विज्ञापन

स्कूल की प्रिंसिपल कंचन शर्मा और चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसकी शुरूआत छात्रों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद छात्रों ने चंबयाली डांस, फायर डांस, हैप्पी दीवाली आई रे सहित पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर मनमोहक नृत्य पेश किए।
विज्ञापन

इसे दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम में कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘ओ मां शीर्षक’ पर प्रस्तुति दी। इसे देखकर सभी दर्शक भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि विधायक पवन नैयर ने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी जीवन छात्रों के लिए काफी अहम होता है। यहीं से एक छात्र का जीवन शुरू होता है। इसलिए छात्रों को स्कूल में मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इस मौके पर छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed