फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khatara buses became a mess for the passengers

Chamba News: सवारियों के लिए जी का जंजाल बनीं खटारा बसें

Fri, 02 Jun 2023 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Khatara buses became a mess for the passengers
चंबा। जिले में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की खस्ता हालत लोगों की परेशानियों को बढ़ा रही है। आलम यह है कि 13 बसों को कंडम घोषित कर जसूर भेजे जाने के बाद भी रोजाना 20 से 22 बसें मरम्मत कार्य के लिए वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। ऐसे में समयानुसार बसों की मरम्मत न होने से जहां रूटों पर बसें समयानुसार नहीं चल पाती हैं तो वहीं दूसरी ओर कई मर्तबा अधर में ही बसों का दम फूल जाता है। कुल मिला कर निगम की खटारा बसें सवारियों के लिए जी का जंजाल बनी हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा डिपो के तहत दुर्गम क्षेत्र चंबा में 165 के करीब रूटों के लिहाज से 195 चालक सेवारत हैं। सभी रूटों को सुचारु रखने के लिए 50 से अधिक और चालकों की तैनाती अनिवार्य है। वहीं, दूसरी ओर जिले में 196 परिचालकों की तैनाती के बावजूद महज 166 रूटों पर ही परिचालक बसों के साथ जा रहे हैं। शेष परिचालक विभिन्न जगहों पर कार्यालय के कार्यों का निपटान करने के लिए तैनात हैं। आलम यह है कि निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय चंबा में महज छह पदों पर स्थायी अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। शेष पदों को जुगाड़ के सहारे चलाया जा रहा है। सूत्र खुलासा करते हैं कि प्रबंधन की ओर से कई मर्तबा कलपुर्जे समयानुसार नहीं पहुंच पाते हैं। इससे बसों का मरम्मत संबंधी कार्य का निपटान करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न रूटों पर बसों के बीच राह हांफने से सवारियों को परेशानी हो रही है। हालांकि प्रबंधन अपने स्तर पर जुगाड़ के सहारे बसें चलाने के लिए प्रयासरत है। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि विभिन्न रूटों पर मरम्मत करवा कर बसों को भेजा जाता है। बताया कि स्टाफ की कमी के बारे में आलाधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed