फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar was greeted with tourists on weekends

वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ खज्जियार

Sat, 20 Feb 2021 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar was greeted with tourists on weekends
खज्जियार मैदान में मस्ती करने पहुंचे सैलानी। - फोटो : Chamba
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। इसके चलते खज्जियार पर्यटकों से गुलजार हो गया। स्थानीय कारोबारियों की मानें तो वीकेंड पर ही पर्यटक खज्जियार में जुट रहे हैं जबकि, अन्य दिनों में इक्का-दुक्का ही पर्यटक खज्जियार पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार खज्जियार में ज्यादा हिमपात भी नहीं हुआ। इससे पर्यटक खज्जियार से दूरी बना रहे हैं। शनिवार को खज्जियार पहुंचे पर्यटकों ने मैदान में घूमने का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करीब एक माह पहले खज्जियार में बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के दौरान काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे लेकिन, अब खज्जियार पर्यटकों के लिए तरस रहा है। सप्ताह के दो दिन ही खज्जियार में भीड़ जुट रही है। स्थानीय कारोबारियों लोकेंद्र सिंह, देवीदास, सुनेंद्र सिंह, अमित कुमार, राज कुमार आदि का कहना है कि बर्फबारी होने पर खज्जियार में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन इस बार काफी कम बर्फबारी हुई है। इसके चलते विंटर सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया। बहरहाल, अब वे अप्रैल से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed