फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khajjiar Lake, its area shrunk due to silt, is crying over its plight.

Chamba News: गाद से सिकुड़ा दायरा, बदहाली पर आंसू बहा रही खज्जियार झील

Sat, 28 Feb 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Khajjiar Lake, its area shrunk due to silt, is crying over its plight.
केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को डलहौजीपहुंचने पर सम्मानित करते हुए। जागरूक पाठक
युवाओं ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू से की प्रशासन-विभाग को निर्देश देने की मांग
विज्ञापन

मंत्री ने सांसद को इस दिशा में प्रशासन और विभाग से बात करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली झील काफी समय से अपनी बदहाली के आंसू बहा रही है। प्रशासन और विभाग इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके चलते इसके अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।
झील का दायरा गाद से सिकुड़ रहा है। गाद को निकालने के लिए उचित प्रबंध नहीं किए जा रहे हैं। यह बात स्थानीय युवाओं ने केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू को बताई। साथ ही झील से गाद निकालने के लिए प्रशासन और विभाग को निर्देश देने की मांग रखी। इसके लिए उन्होंने सांसद राजीव भारद्वाज से कहा कि वह इस संदर्भ में विभाग को उचित दिशा-निर्देश जारी करें। झील की सफाई होनी चाहिए। सांसद ने उपायुक्त को इस बाबत रिपोर्ट बनाकर उन्हें भेजने को कहा। झील की सफाई और वहां जाने वाली लकड़ी की टूटी रेलिंग को लेकर भी जवाब मांगा है। उपायुक्त विभाग से जानकारी लेकर उन्हें पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन


युवाओं में अनूप, विक्की, प्रदीप, सन्नी, विजय और सूरज ने बताया कि यदि झील का अस्तित्व खत्म हो जाएगा तो इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ेगा। जो भी पर्यटक यहां आता है, वह हरे-भरे मैदान के बीच इस झील को देखकर काफी आनंदित होता है। इसलिए उन्होंने मांग की है कि इसकी पूरी देखरेख होनी चाहिए। लकड़ी की रेलिंग टूट चुकी है जिसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। ईको टूरिज्म सोसाईटी का पैसा कहां खर्च किया जा रहा है, इसकी भी पूरी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed