फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Khaggal-Trangada irrigation canal is ready after five years

Chamba News: खग्गल-त्रंगड़ा सिंचाई कूहल पांच साल बाद तैयार

Fri, 02 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Khaggal-Trangada irrigation canal is ready after five years
खग्गल-त्रंगड़ा सिंचाई कूहल पांच साल बाद तैयार
विज्ञापन

किसानों को मिली राहत, अब नहीं सूखेंगे खेत
150 किसानों को मिलेगा कूहल का सीधा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। पांच साल की प्रतीक्षा और कई रुकावटों के बाद आखिरकार खग्गल-त्रंगड़ा सिंचाई कूहल का निर्माण कार्य पूरी तरह से समाप्त हो गया है। इस कूहल के बनने से अब लगभग 150 किसानों को सीधे तौर पर सिंचाई का लाभ मिलेगा। स्थानीय किसान वर्षों से इस परियोजना के पूर्ण होने का इंतजार कर रहे थे। कई बार कार्य शुरू होकर रुक जाता था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी भी थी लेकिन अब जल शक्ति विभाग ने निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर किसानों को बड़ी राहत दी है।

किसानों कुलभूषण, अशोक कुमार, जगदीश कुमार, कर्म चंद, भीम सिंह, रोशन लाल आदि का कहना है कि पहले उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर रहना पड़ता था या फिर निजी खर्चे पर पानी की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इससे उनकी लागत बढ़ जाती थी और उत्पादन घट जाता था। पिछले कई सालों से इस कूहल के निर्माण का इंतजार था। अब जाकर हमारी मेहनत रंग लाई है। अब खेतों में समय पर पानी मिलेगा तो पैदावार भी अच्छी होगी।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश सिंह पठानिया ने कहा कि खग्गल-त्रंगड़ा सिंचाई कूहल का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed