{"_id":"6a8c7de3b0b24b2f3b012510","slug":"kehal-samleu-road-remained-closed-for-four-hours-due-to-a-debris-slide-in-dal-village-chamba-news-c-88-1-cmb1014-194321-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दाल गांव में मलबा गिरने से केहल-समलेउ मार्ग चार घंटे रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दाल गांव में मलबा गिरने से केहल-समलेउ मार्ग चार घंटे रहा बंद
Mon, 24 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। उपमंडल भटियात की पंचायत सूदली के दाल गांव में सोमवार को पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण केहल-समलेउ सड़क मार्ग करीब चार घंटे बंद रहा। सड़क अवरुद्ध होने से समलेउ, चुहल, मिहनू, गढ़, टरवाड़, दाल और कट्टल सहित आसपास के गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे दाल गांव के पास पहाड़ी से अचानक मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सुनील कुमार, मान सिंह, नरेश कुमार, बिशन दास और महेषु राम ने बताया कि आसपास के गांवों के लोग इसी सड़क मार्ग से बनीखेत और नैनीखड्ड में कामकाज के सिलसिले में आते-जाते हैं। सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके पर भेजी और मलबा हटाने का काम शुरू किया। विभागीय कर्मचारियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजकुमार ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन को मौके पर भेज दिया गया था। मलबा हटाने के बाद शाम करीब चार बजे सड़क को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। संवाद