फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kashmal roots depot being run without permit in Shehani drain sealed

Chamba News: शेहणी नाले में बिना परमिट चलाया जा रहा कशमल की जड़ों का डिपो सील

Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kashmal roots depot being run without permit in Shehani drain sealed
चंबा के हिमगिरि में अवैध रूप से ले जाई जा रही कश्मल की जड़ों को जब्त करने के बाद वन विभाग टीम।स
चंबा। वन विभाग ने हिमगिरी के शेहणी नाले में कशमल की जड़ों के कारोबार के लिए अवैध रूप से चल रहे एक डिपो को सील कर दिया है। इस डिपो को चलाने के लिए संबंधित ठेकेदार के पास कोई भी परमिट नहीं था। जिस स्थान पर उसे डिपो चलाने के लिए परमिट जारी हुआ था। वहां पर डिपो न चलाकर ठेकेदार ने अपनी मनमर्जी से दूसरी जगह चला दिया। इसके चलते वन विभाग ने जहां उस डिपो को सील किया तो वहीं उस डिपो में रखी 50 क्विंटल कशमल की जड़ों को भी जब्त किया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई को अंजाम देने के बाद जब विभाग की टीम रात्रि गश्त कर रही थी तो उन्हें सूचना मिली कि कुछ ठेकेदार रात के अंधेरे में अवैध रूप से कशमल की जड़ों को सप्लाई करने का काम करते हैं। इसको लेकर उन्होंने हिमगिरी की सड़क पर नाकाबंदी की ताे दो पिकअप वाहनों को 30 क्विंटल तक कशमल की जड़ों के साथ पकड़ा। नियमानुसार सूर्यास्त के बाद जड़ी-बूटियों को नहीं ले जाया जा सकता। लेकिन, ये लोग अवैध रूप से अंधेरे का फायदा उठाकर कशमल की जड़ों को ले जा रहे थे। टीम ने वाहनों को भी अपने कब्जे में लिया। इन दोनों कार्रवाई में विभाग ने करीब 80 क्विंटल कशमल की जड़ों को जब्त किया। जिनकी विभाग सरकार से अनुमति लेकर नीलामी करवाएगा। वहीं, वन विभाग की ओर से कशमल की जड़ों को लेकर शिकंजा कसने से ठेकेदारों में हड़कंच मच गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार, वन खंड अधिकारी जाहिर खान, वन खंड अधिकारी कुलदीप, वन रक्षक पवन कुमार और खेम राज शामिल रहे।
विज्ञापन


शेहणी नाला में अवैध रूप से चल रहे कशमल के डिपो को सील किया गया है। उसका परमिट भी रद्द कर दिया गया है। कशमल का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील कुमार गुलेरिया, वन मंडल अधिकारी चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed