फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Kanungo's office and residential building damaged

Chamba News: कानूनगो कार्यालय और आवासीय भवन क्षतिग्रस्त

Sat, 01 Apr 2023 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 01 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Kanungo's office and residential building damaged
चंबा के सलूणी में क्षतिग्रस्त कानूनगो व पटवार वृत्त कार्यालय।संवाद
सलूणी (चंबा)। पुराने तहसील कार्यालय सलूणी में चल रहा कानूनगो कार्यालय और कानूनगो का आवासीय भवन शुक्रवार देररात क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि जिस समय यह भवन क्षतिग्रस्त हुआ उस दौरान वहां पर कोई मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार, कानूनगो पटवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वास्तुस्थिति का जायजा लेकर कानूनगो कार्यालय का रिकॉर्ड दूसरी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक से वर्षों से सलूणी में चल रहे तहसील कार्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था। इससे यहां से तहसील कार्यालय को सुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जा चुका है। वर्तमान में इस अनसेफ भवन में कानूनगो कार्यालय और उनका आवास था। इतना ही नहीं, यहां पर पटवारी और अर्जनवीश भी बैठा करते थे लेकिन जिले में मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार मध्यरात्रि अचानक कार्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तहसीलदार सलूणी पवन ठाकुर ने बताया कि पुराना पटवारखाना मध्यरात्रि क्षतिग्रस्त हुआ है। बहरहाल, यहां पर रखे गए रिकॉर्ड को दूसरी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed