फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kangra doctor in chamba

मिंजर और मणिमहेश में कांगड़ा के डॉक्टरों की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 07 Jul 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 07 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन

मिंजर मेला व मणिमहेश यात्रा में स्वास्थ्य सुविधा के लिए कांगड़ा के डॉक्टरों की सहायता ली जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग चंबा ने सीएमओ कांगड़ा से पत्राचार शुरू कर दिया है। मिंजर मेला व मणिमहेश यात्रा करीब दो माह तक चलते हैं।

विज्ञापन


मिंजर जुलाई के आखिरी सप्ताह में होगी जबकि मणिमहेश यात्रा अगस्त और सितंबर माह में जारी रहेगी। चंबा अस्पताल समेत भरमौर और मणिमहेश के लिए लगने वाले पड़ाव में डॉक्टरों के भारी बंदोबस्त की जरूरत पड़ेगी। चंबा में हालात ऐसे नहीं है जो अस्पताल से डॉक्टरों को ड्यूटी पर भेजा जाए। कांगड़ा से चिकित्सक ड्यूटी देने के लिए चंबा आते हैं तो इसका असर नियमित रूप से चल रही चंबा अस्पताल की ओपीडी व आपातकालीन कक्ष पर भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसा पहली बार किया जा रहा है कि मिंजर व मणिमहेश यात्रा में अन्य जिला के डॉक्टरों की सहायता ली जाएगी। अन्यथा मिंजर व मणिमहेश के दौरान अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इस बार मरीजों को किसी प्रकार की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed