फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   kadha

12 हजार पैकेट मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) की आयुर्वेदिक विभाग ने भेजी डिमांड

Fri, 31 Jul 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
kadha
चंबा। कोविड केयर सेंटर में संक्रमित मरीजों और कोरोना योद्धाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेदिक मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) कारगर साबित हो रहा है। यही कारण है कि जिला आयुर्वेदिक विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा की डिमांड पर 5 हजार पैकेट मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) और सात हजार आयुर्वेदिक विभाग की ओर से मंगवाए गए हैं। काढ़े की सप्लाई के पहुंचने के बाद विभाग द्वारा इसे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व और शिक्षा विभाग को प्रदान करवाया जाएगा। इस काढ़े को मरीजों के अलावा कोरोना योद्धाओं को पिलाया जाएगा। जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।
विज्ञापन

बतातें चलें कि कोरोना महामारी के चलते कोरोना योद्धाओं और कोरोना संक्रमित आने वाले मरीजों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के सुझाव पर मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) तैयार किया गया। जिसे पिलाने के बाद मरीजों और कोरोना योद्धाओं में बेहतरीन असर देेखने को मिला। इसी क्रम में जिला आयुर्वेदिक विभाग को प्रथम चरण में 5500 काढ़े के पैकेटों की डिमांड के अनुरूप 4500 पैकेट मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) के मिले। जिसे चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग सहित करीब-करीब हरेक विभागों और कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन मरीजों को पिलाने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

इन बीमारियों लिए भी है अचूक बाण
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के अलावा मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा) खांसी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, बुखार, गले के संक्रमण, एवं श्वसन संबंधी बीमारियों के इलाज में भी कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अनिल गर्ग ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की डिमांड पर पांच हजार मधुयष्टियादि कषाय (काढ़ा)पैकेटों सहित अन्य विभागों की डिमांड को देखते हुए कुल 12 हजार काढ़े के पैकेटों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed