{"_id":"656cb53012daf0deb203ba9e","slug":"jyoti-took-oath-as-the-president-of-central-student-council-chamba-news-c-88-1-cmb1002-13446-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ज्योति ने ली केंद्रीय छात्र परिषद के प्रधान पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ज्योति ने ली केंद्रीय छात्र परिषद के प्रधान पद की शपथ
Sun, 03 Dec 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 Dec 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारी।संवाद
चंबा। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में सत्र 2023-24 के लिए मनोनयन आधार पर महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद का गठन किया गया है।
इसमें अकादमिक, सांस्कृतिक, क्रीड़ात्मक, क्लब, सोसायटी एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में मेरिट और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नामांकन किया गया है। इसमें 41 सदस्यीय महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की औपचारिक शपथ दिलवाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा मुख्यातिथि थे।
प्रोफेसर राकेश राठौर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यों प्रोफेसर राकेश राठौर, प्रोफेसर पीसीआर नेगी, प्रोफेसर परविंदर कुमार, डॉ. हेमंत पाल, डॉ. मनेश वर्मा, प्रोफेसर अविनाश और रविंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद नवगठित परिषद सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
डॉ. विद्यासागर शर्मा ने कहा कि नवगठिन केंद्रीय छात्र परिषद में प्रधान पद पर ज्योति, उपप्रधान पद पर अभिषेक विज, सचिव नेहा कुमारी, सह सचिव नताशा कुमारी और सदस्यों में हर्षित कुमार, काजल, सुमना, रोहित, शीतल कुमारी, अरमान देवल, दिव्यांशी धीमान, अनिकेत चोणा, कीर्ति, अर्पिता बसंत, वंदिता महाजन, पवन, ऋतुल नेगी, विशाल ठाकुर, अंजु देवी, निखिल कुमार, रितेश चौहान, दिशु, तमन्ना, यशु कुमारी, ख़ुशी, किरण बाला, कनिका भारद्वाज, बबिता, हिमानी, रोवर रेंजर से निशांत एवं दिशा, एनसीसी से तरुण एवं ममता, खेलकूद से ईशा व साक्षी, क्लब सोसायटी से वर्षा जरयाल एवं सुजल कुमार, सांस्कृतिक से रोहित व शिखर आर्य को चुना गया। इस मौके पर महाविद्यालय केंद्रीय छात्र परिषद सलाहकार समिति के सदस्यों में प्रोफेसर राकेश राठौर, डॉ. मनेश वर्मा, नीता राम, प्रोफेसर नवनीत, प्रोफेसर पंकज, प्रोफेसर नीरज चौहान और प्रोफेसर आनंदिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
--