{"_id":"635826f9cbbb366bf50a3806","slug":"jeep-fell-into-the-ditch-two-including-the-driver-died-chamba-news-sml4259362195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी जीप, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी जीप, चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के सिंयुर संपर्क मार्ग पर रैटन के समीप पर एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत गाड़ी सवार एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब नौ बजे हुआ। मृतकों की पहचान चालक अशोक कुमार (32) पुत्र देस राज निवासी गांव रैटन और सनी कपूर पुत्र अर्जुन सिंह गांव रैटन तहसील भरमौर के रूप में हुई।
मंगलवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों गाड़ी में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी रैटन के समीप पहुंची तो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।
यहां सनी कपूर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि चालक अशोक कुमार को इलाज के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही अशोक कुमार ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आगामी जांच की जा रही है।