{"_id":"6479ef6af5b674e601078b16","slug":"jeep-fell-into-the-ditch-the-driver-died-chamba-news-c-88-1-ssml1006-162-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: खाई में गिरी जीप, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
Fri, 02 Jun 2023 07:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Jun 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। तुंदाह-बन्नी मार्ग पर जीप दुर्घटना में एक युवक (चालक) की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामकरण (28) पुत्र रांझा राम निवासी गांव मांदो डाकघर तुंदाह के रूप में हुई है। रामकरण बुधवार शाम को करीब 7:00 बजे बन्नी से जीप लेकर मांदा की तरफ जा रहा था। गाड़ी को वह स्वयं चला रहा था। उसके अलावा गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था।
जब वह जीप को लेकर मांदा के पास पहुंचा तो अचानक उसका नियंत्रण गाड़ी से बिगड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए और घटना की सूचना भरमौर थाने में भी दे दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने खाई में उतरकर युवक को निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता गहरे जख्मों के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने की है।