फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jcb accident one died in himgiri oal road chamba

हिमगिरी-आयल मार्ग पर जेसीबी खाई में गिरी, एक की मौत

Sat, 02 Nov 2019 04:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
jcb accident one died in himgiri oal road chamba
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। हिमगिरी-आयल मार्ग पर खैरना के पास जेसीबी के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान मनोज कुमार (19) पुत्र परस राम निवासी गांव सॉयवल डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के रूप में हुई है।
वह जेसीबी में हेल्पर था। जबकि घायल की पहचान योगराज पुत्र किशोरी लाल निवासी सियावल डाकघर गनेड़ के रूप में हुई है, वह जेसीबी का चालक है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के अनुसार हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार योगराज जेसीबी को लेकर खैरना के पास बंद पड़े मार्ग को खोलने गया था। उसके साथ हेल्पर मनोज कुमार भी था। मार्ग को बहाल करते हुए उन्हें रात हो गई। रात को मार्ग बहाल करने के बाद जब वह जेसीबी लेकर करीब रात 11 बजे वापस आयल जा रहे थे, तो खैरना के पास चालक ने जेसीबी पर से नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी 200 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जेसीबी में खाई को गिरता देख आसपास के लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। लोगों ने खाई में जाकर चालक और हेल्पर को सड़क पर पहुंचाया। मनोज कुमार बेसुध हालत में पड़ा था।

उसे इकट्ठा हुए लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर पुलिस ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। जबकि योगराज को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर मनोज का शव पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया गया है। मनोज कुमार की मौत की खबर के बाद उसके गांव में शौक की लहर है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि जेसीबी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed