{"_id":"60313f168ebc3ee9620c4a84","slug":"jbt-teachers-will-be-counseling-on-the-scheduled-date-chamba-news-sml3616920132","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित तिथि पर होगी जेबीटी शिक्षकों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित तिथि पर होगी जेबीटी शिक्षकों की काउंसलिंग
विज्ञापन
चंबा। जिले में 54 जेबीटी पदों पर होने वाली काउंसलिंग पूर्व में तय शेड्यूल के मुताबिक ही होगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश भर के अभ्यर्थियों सहित वे सभी अभ्यर्थियों भी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने अदालत में याचिका दायर की है।
गौरतलब है कि जिले में बैचवाइज आधार पर 54 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इसके बारे में प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया था लेकिन अब सरकार के दोबारा निर्देशानुसार तय तिथि पर ही काउंसलिंग होगी। 23 फरवरी को रोजगार कार्यालय सुंडला, भरमौर और चुवाड़ी में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। 24 फरवरी को रोजगार कार्यालय चंबा, डलहौजी, पांगी और तीसा के अभ्यर्थी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।
काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा के कार्यालय में आयोजित होगी। इसको लेकर पात्र अभ्यर्थियों को सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से बैच 2011-13 के पात्र अभ्यर्थियों को अगर कॉल लेटर नहीं मिलता है, तो वे भी काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे। जिला शिक्षा उप अधिकारी हितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
किस श्रेणी से कितने पद
सामान्य श्रेणी से बीस, सामान्य श्रेणी के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से एक, सामान्य ईडब्लयूएस के सात, ओबीसी के आठ, ओबीसी आईआरडीपी दो, एससी दस, एससी फ्रीडम फाइटर के आश्रितों में एक, एससी आईआरडीपी दो, एसटी दो और एसटी आईआरडीपी श्रेणी से एक पद भरा जाएगा।