{"_id":"631cc9a394579c137a0d2615","slug":"jakhral-primary-school-with-the-help-of-deputation-chamba-news-sml421275532","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक पाठशाला जखराल डेपुटेशन के सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक पाठशाला जखराल डेपुटेशन के सहारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किहार (चंबा)। किहार सेक्टर के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखराल डेपुटेशन के सहारे चल रही है। स्कूल में वर्तमान में 45 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूरदराज के गांवों से पहुंचते हैं। कुछ समय पहले स्कूल में तैनात स्थायी शिक्षक का यहां से दूसरे विद्यालय में तबादला हो गया।
स्थायी शिक्षक के तबादले के बाद अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। अभिभावकों की मानें तो स्थायी शिक्षक न होने से उनके बच्चे शिक्षा के ज्ञान से अछूते रह रहे हैं। डेपुटेशन पर विद्यालय में पहुंचा शिक्षक भी दो-दो स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहा है। इससे दोनों स्कूलों के बच्चों को संपूर्ण ज्ञान नहीं मिल रहा है। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को चेताया है कि जल्द विद्यालय में स्थायी अध्यापक की नियुक्ति न होने पर वे सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। जखराल विद्यालय में किलोड़ ग्राम पंचायत के गांव जखराल प्रथम, द्वितीय, बंजली, तलाई और पडी गांवों से बच्चों पढ़ने के लिए पहुंचते हैं।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जखराल से स्थायी शिक्षक का तबादला कर शिक्षा विभाग ने बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। विभाग को जल्द स्थायी शिक्षक तैनात कर राहत देनी चाहिए। -मुकेश राणा, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष।
विज्ञापन
हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। जखराल स्कूल वर्तमान समय में डेपुटेशन के सहारे चल रहा है। इससे बच्चों को संपूर्ण शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने स्थायी शिक्षक तैनात करने की मांग की है। -उत्तम सूर्यवंशी, समाजसेवी।
स्कूल में रिक्त पद को भरने के लिए जल्द शिक्षा विभाग के उपनिदेशक से मिलकर मांग उठाई जाएगी। स्थायी शिक्षक के अभाव में बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। -
मंजू बाला, पंचायत प्रधान, किलोड़।
स्कूल में डेपुटेेशन पर शिक्षक सेवाएं दे रहा है। इससे दो स्कूलों में पढ़ाने में जहां शिक्षक को दिक्कत हो रही रही है तो वहीं बच्चों को भी शिक्षा का संपूर्ण ज्ञान नहीं मिल रहा है। -संजय राणा, अभिभावक।
शिक्षक ने न्यायालय के माध्यम से यहां से तबादला करवाया। रिक्त पद के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवाया गया है। नई नियुक्तियां न होने तक समस्या बनी हुई है। बहरहाल, डेपुटेशन पर विद्यालय चलाया जा रहा है।
जगदीश शर्मा, बीईओ।