फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jagat Negi to be on a tour of Pangi from the 18th to the 21st.

Chamba News: 18 से 21 तक पांगी दौरे पर होंगे जगत नेगी

Wed, 14 Oct 2026 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Jagat Negi to be on a tour of Pangi from the 18th to the 21st.
किलाड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 21 अक्तूबर तक जनजातीय क्षेत्र पांगी के प्रवास पर रहेंगे। 18 अक्तूबर को वह पूर्वाह्न 11 बजे पुर्थी पहुंचेंगे और लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात वह अपराह्न 12:45 बजे सेचू में जनसमस्याएं सुनेंगे। अपराह्न चार बजे किलाड़ पहुंचेंगे। उनका रात्रि ठहराव लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह किलाड़ में रहेगा।


19 अक्तूबर को मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे किलाड़ में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न 2:30 बजे किलाड़ में परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे तथा वन अधिकार अधिनियम, 2006 पर समीक्षा बैठक करेंगे। 20 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय धरवास का निरीक्षण करेंगे। यहां वह किसान मेले की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात वह शाम 6 बजे शौर पहुंचेंगे। 21 अक्तूबर को जगत सिंह नेगी रात शौर से कुल्लू के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed