फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   It took six years for water to reach the house

Chamba News: घर में पानी पहुंचने में लग गए छह साल

Fri, 19 Jan 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
It took six years for water to reach the house
चंबा। सरकारी योजनाएं किस रफ्तार के साथ आम जनता तक पहुंचती हैं, इसका ताजा उदाहरण करियां पंचायत में सामने आया है।
विज्ञापन

तन्होटू गांव के मेला राम ने जल जीवन मिशन के तहत नल लगाने के लिए छह साल पहले आवेदन किया था, लेकिन उन्हें नल का कनेक्शन अब मिला है। उनका कहना है कि इसके लिए उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। उन्होंने कहा कि इतना समय बाद ही सही, लेकिन नल की सौगात तो मिल ही गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दावे करने वाले विभाग किस रफ्तार अपने कार्य को अंजाम देते हैं। खैर, नल लगने के बाद मेला राम खुश हैं।
विकास खंड मैहला की करियां पंचायत के तन्होटू गांव निवासी मेला राम ने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना का शुभारंभ किया था। इसके तहत उन्होंने आवेदन किया था। विभाग के कार्यालय में आवेदन जमा करवाए। इसके लिए एक सौ रुपये शुल्क और आधार कार्ड की प्रतिलिपि दी गई। उम्मीद थी कि एक या दो माह के भीतर उनके घर में नल लग जाएगा। मेला राम ने बताया कि उनके घर में नल न होने से पाइप लगाकर पड़ोसी घर से पानी भरना पड़ता था। धीरे-धीरे उनका इंतजार बढ़ता गया। एक साल बाद उन्होंने विभाग के कार्यालय में संपर्क किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द उनके घर में नल लगा दिया जाएगा, मगर साल दर साल यह समय सीमा बढ़ गई। इसके पीछे वजह पेयजल लाइनें न होना बताया। धीरे-धीरे समय बढ़ता गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन भी हो गया, लेकिन अब जाकर यह नल लगा है।
विज्ञापन

--
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने कहा कि यह योजना वर्ष 2018 में शुरू हुई थी। कहा कि 2024 तक इस कार्य को पूरा करने का समय था। कहा कि चरणबद्ध तरीके से कार्य हुआ है। इस वजह से समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed