फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Irrigation stopped, irrigation of 50 hectares of land stopped

सिंचाई कूहल बंद, 50 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई रुकी

Sat, 18 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Irrigation stopped, irrigation of 50 hectares of land stopped
थकोली-ओथला सिंचाई कूहल की खस्ताहालत। संवाद - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। सिहुंता क्षेत्र के किसानों ने थकोली ओथड़ा कूहल के जीर्णोद्धार के लिए सरकार से बजट की मांग की है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा। किसानों ने बताया कि यह कूहल काफी समय से बंद पड़ी हुई है। साथ ही जगह-जगह से कूहल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के करीब एक सौ किसान सिंचाई के लिए इस कूहल पर निर्भर हैं। पचास हेक्टेयर भूमि इसी कूहल से सिंचित होती है लेकिन कूहल की देखरेख न होने के कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

किसान करतार सिंह, सुरेंद्र कुमार, ओंकार सिंह, मनीष कुमार, मदन सिंह और राम्भो राम ने बताया कि पहले कूहल की मरम्मत का कार्य का जिम्मा ग्रामीण विकास विभाग के पास था लेकिन बाद में यह जल शक्ति विभाग को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि जलशक्ति विभाग इसकी मरम्मत करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि जल्द कूहल का मरम्मत कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed