{"_id":"6220f1b3fef1ac1a5b59cdc8","slug":"iron-and-calcium-medicine-is-not-available-in-medical-college-chamba-news-sml401411984","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में गर्भवतियों को नहीं मिल रही आयरन और कैल्शियम की गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में गर्भवतियों को नहीं मिल रही आयरन और कैल्शियम की गोलियां
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की गोली तक नहीं मिल रही है। इन दवाइयों का स्टाक एक माह पहले खत्म हो चुका है। इसकी वजह से गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाई निजी केमिस्ट की दुकान से खरीदनी पड़ रही है।
कुछ गर्भवती महिलाएं अस्पताल में गोलियां न मिलने की वजह से इसका सेवन नहीं कर पा रही हैं, जो उनके और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान इन दवाओं का नियमित सेवन करना होता है। गौरतलब है कि जिलेभर की सैकड़ों गर्भवती महिलाएं महिला विशेषज्ञ से जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचती हैं। यहां विशेषज्ञ उन्हें कैल्शियम और आयरन की दवाई खाने की सलाह देते हैं। ये दवाई उन्हें डिस्पेंसरी में उपलब्ध करवाई जाती हैं। लेकिन, मेडिकल कॉलेज की दवा डिस्पेंसरी में एक माह से ये गोलियां नहीं मिल रही हैं।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ज्यादा हीमोग्लोबिन की जरूरत होती है, जिसे अधिक आयरन से पूरा किया जाता है। इसके लिए डॉक्टर महिलाओं को आयरन की गोलियां खाने की सलाह देते हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आयरन और कैल्शियम की दवाई के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। कुछ दिनों में दवाइयों की सप्लाई पहुंच जाएगी। फिलहाल, गर्भवती महिलाएं अपने इलाके की आशा वर्कर से कैल्शियम और आयरन की गोलियां ले रही हैं।