{"_id":"6411ff29e371039b2c0295d8","slug":"investigation-report-prepared-on-rigging-in-the-name-of-road-in-seikothi-chamba-news-c-19-1-89234-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सेईकोठी में सड़क के नाम पर धांधली की जांच रिपोर्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सेईकोठी में सड़क के नाम पर धांधली की जांच रिपोर्ट तैयार
Wed, 15 Mar 2023 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सेईकोठी पंचायत में सड़क निर्माण में की गई लाखों की धांधली की जांच पूरी हो चुकी है। उपमंडल अधिकारी चुराह ने जांच रिपोर्ट बनाकर उपायुक्त को भेज दी है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर उपायुक्त आगामी फैसला लेंगे। आरोप है कि सेईकोठी पंचायत में सेई पुल से लेकर खबली नाला तक डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क बनाने पर पांच लाख की धनराशि कागजों में ही खर्च की गई लेकिन धरातल पर यह सड़क बनी ही नहीं है। जबकि पंचायत की तरफ से पांच लाख की धनराशि का भुगतान जेसीबी मालिक को किया जा चुका है।
इसको लेकर जब स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन के समक्ष शिकायत की तो जिला प्रशासन ने मामले की जांच करने के लिए उपमंडल अधिकारी चुराह को आदेश दिए। मामले की जांच शुरू होते ही पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। जैसे ही जांच करने के लिए टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर मामले से संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद जांच से बचने के लिए रातोंरात अवैध रूप से सड़क बनाने का प्रयास भी किया गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग ने मौके पर जाकर अवैध रूप से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य बंद करवाया था। जेसीबी मालिक को जुर्माना भी ठोंका। अब इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है। उपमंडल अधिकारी चुराह गिरीश शर्मा ने बताया कि सेईकोठी पंचायत में गड़गड़ी की जो जांच चल रही थी उसकी रिपोर्ट उपायुक्त को भेज दी गई है। अब उपायुक्त ही इसपर अगला फैसला सुनाएंगे।