{"_id":"68d152c29a766beb8b020adb","slug":"investigation-into-the-sale-and-purchase-of-interlock-tiles-in-12-panchayats-including-dhimala-begins-chamba-news-c-88-1-cmb1003-161556-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: धिमला समेत 12 पंचायतों में इंटरलॉक टाइलों की खरीद-फरोख्त की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: धिमला समेत 12 पंचायतों में इंटरलॉक टाइलों की खरीद-फरोख्त की जांच शुरू
Tue, 23 Sep 2025 08:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आने वाली 12 ग्राम पंचायतों में इंटरलॉक टाइलों की खरीद फरोख्त को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता द्वारा खरीद फरोख्त में धांधली की आशंका जताए जाने के बाद प्रशासन ने प्रतिनिधियों और पंचायत कार्यालय स्टाफ को असली रिकॉर्ड के साथ तलब किया है।
जानकारी के अनुसार जांच का सिलसिला 22 सितंबर को ग्राम पंचायत धिमला से शुरू हुआ। बीडीओ कार्यालय मैहला में पंचायत के प्रतिनिधियों और स्टाफ से विस्तार से पूछताछ की गई। अन्य पंचायतों की जांच क्रमवार तरीके से की जा रही है। अधिकारियों का लक्ष्य छह अक्टूबर तक सभी 12 पंचायतों में इंटरलॉक टाइलों की खरीद फरोख्त का आंकलन पूरा कर जांच रिपोर्ट तैयार करना है।
सरकार ने पंचायतों के रास्तों को सुंदर और पक्का बनाने के लिए करोड़ों रुपये बजट की व्यवस्था की थी। इस बजट से पंचायतों में इंटरलॉक टाइलें खरीद कर लगाई गईं थी। मगर इसी बीच यह शिकायत आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। अब प्रशासन की नजर इस बात पर है कि करोड़ों रुपये की राशि का सही उपयोग हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
विकास खंड मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत धिमला, राड़ी, गागला, गुराड़, कीड़ी, कुनेड़, कूंर, लेच, प्रीणा, टपूण, बख्तपुर और छतराड़ी समेत कुल 12 पंचायतों में धांधली की आशंका है। इन पंचायतों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉक टाइलों की खरीद फरोख्त हुई थी। शिकायत में प्रतिनिधियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने और अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।
एडीएम चंबा अमित मेहरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 12 पंचायतों के खिलाफ शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर अंतिम टिप्पणी की जा सकेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन इस जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कर रहा है।