फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Investigation into suspended policemen accused of forcing minor to change statement intensifies

Chamba News: नाबालिग से बयान बदलवाने के आरोप में निलंबित पुलिसकर्मियों की जांच तेज

Fri, 05 Jun 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation into suspended policemen accused of forcing minor to change statement intensifies
डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई विभागीय जांच
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नाबालिग लड़की को डराने-धमकाने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाने के आरोप में निलंबित किए गए पुलिस अधिकारी और जवानों के मामले की विभागीय जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। जांच अधिकारी मामले की हर कड़ी को जोड़ते हुए तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे पुलिस अधीक्षक चंबा को सौंपा जाएगा, जिसके आधार पर संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ आगामी विभागीय कार्रवाई तय होगी।
प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार, चुराह उपमंडल निवासी एक व्यक्ति ने 7 अप्रैल 2026 को महिला थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को क्षेत्र का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस की सहायता ली।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना चंबा ने जांच शुरू की। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिनसे युवती और युवक की लोकेशन चेन्नई में मिली। इसके बाद पुलिस की एक विशेष टीम दोनों की तलाश में रवाना हुई। चेन्नई पहुंची टीम के सामने भाषा एक बड़ी चुनौती बनी, क्योंकि स्थानीय लोग तमिल भाषा बोल रहे थे। इसके बावजूद पुलिस टीम युवक और युवती तक पहुंचने में सफल रही। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को चंबा लाया गया। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि युवक को हिरासत में रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में अनुशासनहीनता और नाबालिग को प्रभावित करने की शिकायत मिलने के बाद जांच टीम में शामिल कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल विभागीय जांच जारी है और अधिकारी सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed