फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Investigation begins into Vijay Kumar's death; forensic team collects evidence

Chamba News: विजय कुमार की मौत के मामले जांच शुरू, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Thu, 30 Oct 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Investigation begins into Vijay Kumar's death; forensic team collects evidence
सलूणी (चंबा)। किलोड़ पंचायत के बंजली गांव के विजय कुमार की मौत के मामले में वीरवार को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और साक्ष्य जुटाए। विजय के पिता जगदीश कुमार ने हाल ही में एसपी चंबा को ज्ञापन सौंपकर बेटे की हत्या का शक जाहिर किया था। इसी कड़ी में पुलिस ने जांच शुरू की है। जगदीश कुमार ने ज्ञापन में बताया था कि 21 सितंबर को विजय कुमार का गांव के तीन लोगों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। झगड़े में तीन अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान उन्होंने विजय को धमकी दी थी। इसके बाद 26 सितंबर की रात को विजय कुमार रास्ते में मृत मिले। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसके बाद जांच का आश्वासन दिया था। डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि टीम ने वीरवार को साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed