फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Interviews for recruitment to 400 posts in Chamba to begin on the 7th.

Chamba News: चंबा में 400 पदों पर भर्ती के लिए सात से साक्षात्कार

Thu, 01 Oct 2026 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Oct 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Interviews for recruitment to 400 posts in Chamba to begin on the 7th.
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय बालू की ओर से निजी कंपनी में 400 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। एफएंडबी सेवा और किचन हेल्पर के पदों के लिए 18 से 28 वर्ष आयु के 10वीं और 12वीं पास युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। साक्षात्कार का पहला चरण सात अक्तूबर को सुबह 10:30 से दोपहर दो बजे तक जिला रोजगार कार्यालय चंबा, बालू में होगा। आठ अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला, नौ अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 12 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में साक्षात्कार होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। कंपनी की ओर से दिल्ली, पुणे, गुजरात, बंगलूरू, चेन्नई, मुंबई और पंजाब में नौकरी का अवसर मिलेगा। सामान्य अभ्यर्थियों को 11 हजार रुपये प्रतिमाह हाथ में वेतन के साथ ईपीएफ और ईएसआई सुविधा मिलेगी। एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों को 14 हजार रुपये हाथ में वेतन के साथ ईपीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed