फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instructions issued to gas agency managers to maintain an additional quota of cylinders.

Chamba News: गैस एजेंसी के प्रबंधकों को सिलिंडर का अतिरिक्त कोटा रखने के निर्देश

Thu, 23 Jul 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 23 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions issued to gas agency managers to maintain an additional quota of cylinders.
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने की व्यवस्था
विज्ञापन

हर एजेंसी को 200 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर स्टॉक में रखने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के दौरान व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की निर्बाध आपूर्ति के लिए गैस एजेंसी प्रबंधकों को निर्धारित स्टॉक से ज्यादा सिलिंडर रखने होंगे।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी गैस एजेंसी प्रबंधकों को अग्रिम रूप से पर्याप्त एलपीजी सिलिंडर का स्टॉक रखने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान खास कर व्यावसायिक श्रेणी में गैस की मांग बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की कमी या आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पहले से आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से प्रत्येक गैस एजेंसी को 19 किलोग्राम वाले 200 से अधिक व्यावसायिक सिलिंडर स्टॉक में रखने के निर्देश दिए गए हैं। पांच किलोग्राम वाले सिलिंडरों का भी स्टॉक एक सौ के करीब अग्रिम रखने बारे निर्देश दिए है। एजेंसी संचालकों को स्टॉक की नियमित निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सिलिंडर मंगाने के लिए भी कहा गया है।


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक करण ठाकुर ने बताया कि मिंजर मेले के दौरान होटल, रेस्तरां, ढाबे, और अस्थायी खाद्य स्टॉल बड़ी संख्या में संचालित होते हैं। इन प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। विभाग ने गैस एजेंसी प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed