{"_id":"66bb44e12a78123c65016d42","slug":"instructions-for-revised-estimate-for-defense-wall-chamba-news-c-88-1-ssml1006-130939-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुरक्षा दीवार के लिए संशोधित प्राक्कलन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुरक्षा दीवार के लिए संशोधित प्राक्कलन के निर्देश
विज्ञापन
जवाहर नवोदय स्कूल सरोल में हुई एसएमसी की बैठक
डीसी ने अतिरिक्त पेयजल भंडारण टैंक बनाने के लिए भी दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल में कन्या छात्रावास की तरफ से रावी किनारे सुरक्षा दीवार के निर्माण को लेकर दोबारा संशोधित प्राक्कलन तैयार कर स्कूल प्रबंधन समिति के मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने एसएमसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उपायुक्त ने स्कूल परिसर में पेयजल आपूर्ति पर विस्तृत समीक्षा के दौरान स्कूल प्रबंधन को अतिरिक्त पेयजल भंडारण टैंक बनाने के लिए कार्य योजना तैयार करने को भी कहा। साथ में उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में जारी विभिन्न निर्माण गतिविधियों की गुणवत्ता जांच के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और विद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ के तकनीकी सदस्यों का सहयोग लेने को भी कहा। बैठक में उपायुक्त ने भूमि स्थानांतरण मामला, सुरक्षा दीवार लगाने, खेल मैदान तथा चिकित्सा शिविर इत्यादि को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की।
उपायुक्त ने बैठक के पश्चात विद्यालय परिसर एवं विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय विद्यालय प्रबंधन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले प्रधानाचार्य विनोद त्रिपाठी ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए विद्यालय से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियां का ब्यौरा रखा।
प्रवीण कुमार