फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of poles, high voltage power lines passed through lush green trees.

Chamba News: खंभों के बदले हरे-भरे पेड़ों से गुजार दीं बिजली की हाई वोल्टेज लाइनें

Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Instead of poles, high voltage power lines passed through lush green trees.
चंबा के डलोग में हादसे को न्यौता देती पेड़ो को छुती  बिजली की तारें।संवाद
बाथरी (चंबा)। ढलोग पंचायत के वार्ड नंबर-2 के धार और बासा में बिजली बोर्ड प्रबंधन की लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपना काम निपटाते हुए बिजली के खंभों पर तार डालने के बजाय हरे-भरे पेड़ों से बिजली की हाई वोल्टेज लाइनें गुजार दी हैं। इस वजह से जरा सी तेज हवा चलने पर अकसर गांवों में बिजली गुल हो जाती है। इतना ही नहीं, ग्रामीण चाहकर भी पेड़ों की कटाई-छंटाई नहीं करवा पा रहे हैं। पंचायत प्रबंधन और ग्रामीणों को मलाल है कि कई बार बिजली बोर्ड के अधिकारियों को समस्या का समाधान करवाने के लिए आवाज उठाई गई है, बावजूद इसके अभी तक बिजली बोर्ड की ओर से कोई भी प्रयास नहीं किए जा सके हैं। इससे ग्रामीणों में बिजली बोर्ड प्रबंधन के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने कहा कि गांवों में किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेदारी बिजली बोर्ड प्रबंधन की होगी।
एक तरफ बिजली बोर्ड प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर विद्युत सप्लाई प्रदान करने की बात करता है। तो वहीं, दूसरी और बिजली बोर्ड प्रबंधन अपने काम को निपटाने के चक्कर में बिजली की हाई वोल्टेज तारों को खंभों से होकर गुजारने के बजाए हरे-भरे पेड़ों से होकर ही तारों को गुजारा गया है। जिससे हर पल क्षेत्र में अप्रिय घटना होने का ही भय बना रहता है। ग्रामीणों की मानें तो क्षेत्र में मूसलाधार बारिश या तेज तूफान चलने पर पेड़ों से होकर गुजारी गई तारों के आपस में टकराने से गांवों में बिजली गुल पड़ जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में हरीश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, मुकेश कुमार, लोकेश कुमार, रमेश कुमार, कमल कुमार, बचन सिंह, प्रमोद कुमार ने बताया कि बिजली बोर्ड की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। बीते एक वर्ष से बिजली बोर्ड प्रबंधन से तारों को पेड़ों से निकाल कर खंभे स्थापित करवा कर उससे गुजारने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उधर, पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी ने बताया कि एक वर्ष से बिजली के तारों को पेड़ों से हटा कर खंभे स्थापित करवा कर गुजारने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन विद्युत बोर्ड प्रबंधन कोई कदम नहीं उठा पाया है। उन्होंने बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता से समस्या का समाधान करवाने को लेकर फिर से मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता ने इंद्रजीत ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही जेई को मौके पर भेज कर निरीक्षण के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed