फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Insects have dug holes in the French bean crop.

Chamba News: फ्रासबीन की फसल पर कीटों ने उकेरे छेद

Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Insects have dug holes in the French bean crop.
फ्रासबीन के पत्तों को कीड़े ने किया चट: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। जिले के भलेई क्षेत्र में खेतों में लहलहाने की तैयारी कर रही फ्रासबीन की फसल पर अब एक नए संकट ने दस्तक दे दी है। पत्तियों को तेजी से चट कर रहा कीट किसानों की मेहनत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
खेतों में बढ़ते छेदों और कमजोर पड़ते पौधों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इन्हें समय रहते फसल बचाने की उम्मीद कृषि विभाग से है। फसल की पत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाला कीड़ा तेजी से फैल रहा है। इससे पत्तों में छेद बढ़ते जा रहे हैं। किसानों के बताया कि पिछले कुछ दिन से फ्रासबीन के पौधों पर कीटों का असर साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

पत्ते तेजी से चट हो रहे हैं। इससे पौधों की सामान्य पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। यदि समय रहते रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसानों में दलजीत सिंह, कमल कुमार, सूरज कुमार, अनिल कुमार, मीत कुमार और केवल कुमार ने कहा कि शुरुआती स्तर पर ही कीट नियंत्रण के उपाय न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। कई खेतों में पत्तियों पर छोटे-छोटे छेद बड़े नुकसान का रूप ले रहे हैं। पत्तों पर छेद आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर पत्ते ही नहीं रहेंगे तो फसल अच्छी नहीं उगेगी और उनकी मेहनत खराब हो जाएगी। किसानों ने कृषि विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि विशेषज्ञों की सलाह और उचित कीटनाशक छिड़काव से ही इस प्रकोप को रोका जा सकता है। साथ ही किसानों को समय पर जागरूक करना भी जरूरी है।

यदि जल्द नियंत्रण नहीं हुआ तो फ्रासबीन की पैदावार पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। उधर, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उपकेंद्रों से डाटा मांगा जाएगा। प्रभावित क्षेत्रों में टीम को निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा। किसानों को दवाइयों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed