फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inquiry Ordered into Pickup Accident on Bharmour-Thalla Road

Chamba News: भरमौर-थल्ला सड़क पर हुए पिकअप हादसे पर बैठाई जांच

Fri, 17 Apr 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 17 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Inquiry Ordered into Pickup Accident on Bharmour-Thalla Road
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को बनाया जांच टीम का अध्यक्ष
विज्ञापन

15 दिन में जांच रिपोर्ट देगी कमेटी, विधायक डाॅ. जनकराज ने उठाई थी मांग
गिरा था डंगा, एक तरफ खड़ी थी जेसीबी, हादसे में हो गई थी व्यक्ति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। भरमौर-थल्ला मार्ग पर बीते दिनों हुई पिकअप दुर्घटना को लेकर प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को जांच टीम का अध्यक्ष चुना गया है।
यह टीम 15 दिन में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को देगी। यह पता लगाया जाएगा कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या फिर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से। विधायक डॉ. जनकराज ने हादसे के बाद प्रशासन से इस मामले में जांच करवाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जहां दुर्घटना हुई है, वहां सड़क का डंगा गिर चुका था। साथ ही सड़क के दूसरे छोर पर खराब जेसीबी खड़ी थी। यदि मशीन वहां नहीं खड़ी होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। इस हादसे में एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
विज्ञापन


विधायक के मांग करने पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विकास शर्मा ने इस घटना की जांच करवाने के लिए टीम गठित कर दी है। हर पहलू पर यह टीम गहनता से जांच करेगी। घटनास्थल का भी मुआयना किया जाएगा। इस जांच में यदि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि क्षेत्र के लोग पहले ही विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा चुके हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed