फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inquiry committee to submit report within three days regarding the drama incident at the Bhanjradu Dangal Fair.

Chamba News: भंजराड़ू दंगल मेले के नाटक मामले में जांच कमेटी तीन दिन में देगी रिपोर्ट

Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Inquiry committee to submit report within three days regarding the drama incident at the Bhanjradu Dangal Fair.
मंचित नाटक में अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। चुराह उपमंडल के भंजराडू में आयोजित दंगल मेले के दौरान बच्चों की ओर से प्रस्तुत कथित जाति आधारित अपमानजनक नाटक के मामले में जिला प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के निर्देशों के बाद गठित इस कमेटी को तीन दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सचिव विश्रुत भारती (एचपीएएस) की ओर से जारी पत्र के अनुसार आयोग को इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया है कि 10 जुलाई को भंजराड़ू में आयोजित दंगल मेले के दौरान एक सरकारी विद्यालय के बच्चों की ओर से प्रस्तुत नाटक में अनुसूचित जाति समुदाय के प्रति कथित रूप से आपत्तिजनक और जाति आधारित प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीर और संवेदनशील मानते हुए आयोग ने उपायुक्त से निष्पक्ष जांच कर सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। प्रशासन की ओर से गठित कमेटी में दो प्रधानाचार्य व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) तीसा को शामिल किया गया है। समिति को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चंबा, प्राथमिक शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबा, एसडीएम चुराह तथा संबंधित थाना प्रभारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed