फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Incessant rains halted the speed of transport services.

Chamba News: लगातार बारिश ने थामी परिवहन सेवाओं की रफ्तार

Thu, 19 Mar 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 19 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Incessant rains halted the speed of transport services.
जनजातीय क्षेत्र पांगी की चोटियोंमें बर्फबारी के बाद का मनमोहकनजारा। संवाद
सड़कों की हालत खराब होने के कारण गंतव्य तक नहीं पहुंच रहीं सरकारी बसें
विज्ञापन

बीच रास्ते से लौट रहीं वापस, कई बसों को सुरक्षित जगह करना पड़ रहा खड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन के साथ परिवहन सेवाओं की रफ्तार थम गई है। हालात ऐसे हैं कि चंबा तक आने वाली सरकारी बसें अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रही हैं। कई बसों को रास्ते में ही रोकना पड़ा।

सलूणी, चुराह और भरमौर मार्गों पर स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इन इलाकों में जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें मलबे से पट गई हैं। कई जगह सड़क धंसने और कीचड़ जमा होने से वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। सरकारी बसें निर्धारित समय पर रवाना तो हो रही हैं लेकिन खराब सड़कों के चलते आधे रास्ते से ही लौटना पड़ रहा है या सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया जा रहा है। इससे रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री घंटों तक रास्ते में फंस रहे हैं। उन्हें मजबूरन पैदल सफर करना पड़ा या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बारिश के कारण कई जगह सड़कें बंद होने से कई बसें चंबा नहीं पहुंच पाई हैं। रास्ता ठीक होते ही बसें चंबा बस स्टैंड पहुंचने लगेंगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed