फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the name of repair, mud was poured, the mechanics' feet were sinking, and the stench was also causing distress.

Chamba News: मरम्मत के नाम पर डाल दी मिट्टी, धंस रहे मेकेनिकों के पांव, बदबू भी कर रही बेहाल

Sun, 14 Dec 2025 06:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Dec 2025 06:43 AM IST
विज्ञापन
In the name of repair, mud was poured, the mechanics' feet were sinking, and the stench was also causing distress.
चंबा एचआरटीसी की वर्कशॉप बनी तालाब:
चंबा। एचआरटीसी की चंबा वर्कशॉप में हालात डरावने हैं। कदम रखते ही मेकेनिकों के पैर कीचड़ में धंस जाते हैं, चारों तरफ गंदगी और बदबू फैली है।
विज्ञापन

बारिश में वर्कशॉप में दलदल जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे काम करना मुश्किल और खतरनाक हो जाता है। अभी तो बिना बारिश के ही वर्कशॉप तालाब सी दिखाई दे रही है।
मेकेनिक बताते हैं कि पिछले कुछ समय में परिवहन निगम ने मरम्मत के बजाय सिर्फ मिट्टी डाल दी, जिससे अब परिसर पूरी तरह कीचड़ में डूबा है। महीने में कम से कम दो बार बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश में काम बंद करना पड़ता है और पानी में लेटकर बसों की मरम्मत करना स्वास्थ्य के लिए घातक साबित होता है।
हादसे और चोटें आम हैं, फिर भी निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इतना ही नहीं, नालियां इतनी गंदी है और कचरे से अटी पड़ी हैं कि हर समय मक्खियां रहती हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्कशॉप के साथ ही कैंटीन है। जहां परिवहन निगम के कर्मचारी, मेकेनिक खाना खाते है। ऐसी गंदगी में खाना खाना भी सेहत के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से वर्कशाप की हालत खराब है। जहां बसों की मरम्मत होती है, वहा खतरे में उनकी जिंदगी है। ऐसे में वर्कशॉप की मरम्मत होना बेहद जरूरी है। क्योंकि, हर दिन करीब दस के 20 बसों की मरम्मत होती है। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। इसका प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर वर्कशॉप का मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed