फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the absence of a building, the Gram Sabha was held under the open sky

Chamba News: भवन न होने पर खुले आसमान के नीचे हुई ग्रामसभा

Sun, 12 Jan 2025 01:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
In the absence of a building, the Gram Sabha was held under the open sky
पल्यूर पंचायत में खुले आसमान तले ग्राम सभा करते पंचायत प्रतिनि​धि और ग्रामीण। 
साहो (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पल्यूर का भवन न होने के कारण शनिवार को खुले आसमान तले ग्रामसभा की बैठक प्रधान निर्मला देवी की अध्यक्षता में हुई। ग्रामसभा में ग्रामीणों ने एकमत से पंचायत घर बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव डाल कर बजट प्रदान करने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का तर्क रहा कि आगामी समय में बारिश या बरसात के दिनों में पंचायत घर के अभाव में ग्रामीण खुले आसमान तले एकत्रित होकर ग्रामसभा नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रामसभा में वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री आवास योजना से छूटे परिवारों ने पीएमवाई योजना के तहत जीयो टैगिंग करवाने को लेकर आवेदन किए। प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित होने वाले पात्र लोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने घरों का निर्माण करने को लेकर चेताया गया। लोगों को चेताया कि सरकार और प्रशासन के आदेशानुसार गृह निर्माण न करवाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के तहत उनसे 18 प्रतिशत ब्याजदर के हिसाब से रिकवरी भी हो सकती है। ग्रामसभा में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए शौचालयों का निर्माण करवाने, उनकी नियमित तौर पर साफ-सफाई रखने को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक दावों पर भी चर्चा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामसभा में परिवार अलग करने को लेकर भी आवेदन आए। इस मौके पर उपप्रधान मोहम्मद हुसैन, सिलाई अध्यापिका सविता कुमारी, वार्ड सदस्य मनेश कुमार, मोहम्मद रफी, सविता शर्मा, हाजरा बीबी समेत अन्य मौजूद रहे।

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed