{"_id":"6ad108d4732a90f78502104b","slug":"in-search-of-clues-40-police-personnel-combed-every-inch-of-the-jaleda-forest-and-udan-dhar-chamba-news-c-88-1-ssml1006-200003-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सुराग की तलाश में 40 पुलिस कर्मियों ने छाना जलेदा जंगल और उडाण धार का चप्पा-चप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सुराग की तलाश में 40 पुलिस कर्मियों ने छाना जलेदा जंगल और उडाण धार का चप्पा-चप्पा
Thu, 15 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
विशेष समुदाय के सभी कोठों में जाकर की छानबीन, 20 लोगों को पूछताछ के लिए थाने में किया तलब
बारी-बारी से हो रही पूछताछ, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने सुबह से देर शाम तक चलाया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। गोवंश के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने जलेदा जंगल और उडाण धार का चप्पा-चप्पा छान मारा। विशेष समुदाय के जितने भी वहां कोठे बने हैं, उनकी सबकी गहनता से तलाशी ली, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
इसके अलावा पुलिस ने पूछताछ के लिए 20 लोगों को थाने में तलब किया है। इनसे गहनता से इस मामले से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की टीम धार में सर्च अभियान चलाती रही। पुलिस की 40 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग टीमों में बंटकर पूरे जंगल में घेरा बनाया, ताकि वहां छिपे किसी आरोपी या गोवंश के अवशेष की तलाश की जा सके।
वीरवार को आठ से दस लोगों से पूछताछ की गई, जबकि अन्य लोगों से पूछताछ करने का क्रम जारी है। पुलिस ऐसे किसी भी व्यक्ति को छोड़ना नहीं चाहती, जिसे इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी पता हो। हर एंगल और साक्ष्य को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि गोवंश के अवशेष या मांस जुटाने के लिए पुलिस टीम ने धार के सभी कोठों में दबिश दी। इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस जल्द ही बेनकाब करेगी।
विज्ञापन
--