{"_id":"6a26fa38b432f107950e7a08","slug":"in-dalhousie-tankers-for-schools-and-hotels-failed-to-operate-forcing-a-holiday-chamba-news-c-88-1-ssml1006-186034-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डलहौजी में नहीं चले स्कूलों और होटलों के टैंकर, करनी पड़ी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डलहौजी में नहीं चले स्कूलों और होटलों के टैंकर, करनी पड़ी छुट्टी
Mon, 08 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
टैंकर यूनियन ने किया पानी की सप्लाई देने से इन्कार, स्कूलों-होटलों में बढ़ी परेशानी
एसडीएम-डीएसपी ने मिलकर सुलझाया विवाद, शाम को शुरू हुई टैंकरों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में सोमवार को टैंकर यूनियन ने अपने टैंकर खड़े कर दिए। इससे होटलों और स्कूलों को पानी की व्यवस्था करने में काफी बाधा उत्पन्न हुई।
इस विवाद को एसडीएम अनिल भारद्वाज और डीएसपी मयंक शर्मा ने यूनियन से बैठक कर सुलझा लिया। टैंकर यूनियन ने निजी स्कूलों और निजी होटलों के टैंकर भी नहीं चलने दिए। इस कारण एक निजी स्कूल को सोमवार को बच्चों के लिए छुट्टी करनी पड़ी।
निजी होटलों में उनके टैंकर न चलने से भी कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई बाधित हुई। गौरतलब है कि इन दिनों डलहौजी में गर्मियों का पीक सीजन चल रहा है। ऐसे में रोजाना सैकड़ों गाड़ियां डलहौजी का रुख कर रही हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। इस बार बाहरी राज्यों से गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बावजूद डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है और कहीं भी जाम देखने को नहीं मिल रहा। ऐसे में प्रशासन की ओर से पानी के टैंकरों के लिए समय निर्धारित किया गया है लेकिन कई बार एक साथ कुछ टैंकर आने से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित होती है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विवाद पैदा हो गया था। इसे स्थानीय प्रशासन ने सुलझा लिया। शाम को टैंकरों की आवाजाही शुरू हो गई। डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि वाटर टैंकर विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया है। वाटर टैंकर की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
--