{"_id":"69209e7a6271c4ea66024ea6","slug":"in-broad-daylight-locks-of-three-houses-were-broken-and-jewellery-worth-lakhs-was-stolen-one-person-was-arrested-chamba-news-c-88-1-ssml1004-167216-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दिनदहाड़े तीन घरों के तोड़े ताले लाखों के गहने उड़ाए, एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दिनदहाड़े तीन घरों के तोड़े ताले लाखों के गहने उड़ाए, एक धरा
Fri, 21 Nov 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 21 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल चुवाड़ी में शातिरों ने दिनदहाड़े तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुछ गहने बरामद कर लिए हैं।
पहले लाहडू पुल के समीप मनोहर लाल पुत्र जरम सिंह निवासी लाहडू के घर के ताले तोड़कर नकदी और ज्वलेरी लेकर शातिर भाग गए। इसके बाद शाबद्दीन पुत्र मजीद निवासी तिरमथ के घर में चोरी की और गहने और नकदी उड़ाई।
तीसरी चोरी की वारदात साडल पंचायत के टाटरु गांव की इंदिरा देवी पत्नी दिवंगत करतार सिंह के घर की। इंदिरा देवी ने बताया कि वह खेत से लौटीं तो उन्होंने पाया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और तीन कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखी अलमारी और ट्रंक खुले पड़े हैं।
विज्ञापन
इनसे सोने की दो अंगूठियां, एक झुमका सेट, मांग टिक्का, चांदी का हार और अन्य गहने गायब थे। साथ ही पर्स से 5,000 रुपये की नकदी भी साफ थी।
दूसरे आरोपी की तलाश जारी
एसपी चंबा हितेश लखनपाल ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। देर शाम सुदली चौक के समीप आरोपी शरीफ मोहम्मद को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से कुछ गहने बरामद कर लिए हैं। दूसरा शातिर कलम खड्ड पुल के समीप भाग गया। उसकी तलाश जारी है।