फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illagal wine recovered from shop store

दुकान के स्टोर से पकड़ी अवैध शराब

Sat, 24 Apr 2021 07:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
illagal wine recovered from shop store
illagal wine recovered from shop store
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव सरोड़ी में पुलिस ने स्टोर से 160 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। अवैध शराब रखने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब की पेटियों को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरोड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने दुकान के स्टोर में अवैध रूप से शराब की पेटियां छुपा रखी थीं। इसको लेकर शनिवार को किसी ने पुलिस को गुप्त सूचना दे दी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सरोड़ी गांव पहुंचकर स्टोर में छापा मारा। यहां से पुलिस ने 160 पेटी अवैध शराब की बरामद कीं।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानदार से शराब का लाइसेंस मांगा लेकिन, वह किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके चलते पुलिस ने शराब को अवैध करार देते हुए जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि सरोड़ी गांव में पुलिस ने 160 पेटी अवैैध शराब पकड़ी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed