{"_id":"65d23e290b52a717fa0b990b","slug":"if-vacant-posts-in-school-are-not-filled-by-27th-then-there-will-be-traffic-jam-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118719-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 27 तक स्कूल में रिक्त पद न भरे तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 27 तक स्कूल में रिक्त पद न भरे तो करेंगे चक्का जाम
Sun, 18 Feb 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा के राजकीय उच्च पाठशाला मुडाह में बैठक के दौरान मौजूद एसएमसी के पदाधिकारी और स्टाफ।संवाद
चंबा। राजकीय उच्च विद्यालय मुडाह की स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने चेताया है कि अगर 27 फरवरी तक स्कूल में रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो वे चक्का जाम करेंगे।
पदाधिकारियों ने यह फैसला रविवार को आयोजित बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान दिनेश राणा ने की। इसमें सचिव नीरज कुमार शर्मा, पंचायत सलूणी के प्रधान मान सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नए सत्र में बच्चों को टाई और बेल्ट दी जाएगी। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमाशुं वर्मा ने 60 स्वेटर बच्चों को वितरित किए। स्कूल में सेनेटरी नैपकिन की मशीन स्थापित की जा रही है। स्कूल में एलईडी भी स्थापित की जाएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि डेढ़ वर्ष से स्कूल में भाषा अध्यापक और टीजीटी मेडिकल क पद खाली हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, इस बारे वे कई बार शिक्षा विभाग को अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि जल्द स्कूल में रिक्त अध्यापकों के पदों को भरा जाए। बैठक में रीना कुमारी, मीनीक्षी कुमारी, मुकेश शर्मा, शक्ति, बबली देवी, सुदेश खन्ना और मनोज कुमार मौजूद रहे।
--