Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If there is no salary on the first date, then there will be a strike from the second date.

Chamba News: पहली तारीख को वेतन नहीं तो दो तारीख से चक्का जाम तय

Sun, 24 May 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 May 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
If there is no salary on the first date, then there will be a strike from the second date.
यूनियन ने चेताया - एक जून को रात 12 बजे से बंद कर दी जाएंगी बस सेवाएं
विज्ञापन

वेतन भुगतान में देरी को लेकर खुलकर सामने आया कर्मचारियों का आक्रोश
आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान, बोले- स्वीकार नहीं किए जाएंगे आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो में वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया है।
चंबा में आयोजित संयुक्त बैठक में चालक यूनियन, परिचालक यूनियन, मेकेनिकल यूनियन और ऑफिशियल स्टाफ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जून की पहली तारीख को वेतन उनके खातों में नहीं आया तो एक जून को रात 12 बजे के बाद सभी बस सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। दो जून से चक्का जाम होगा। कर्मचारियों ने कहा कि अब स्थिति धैर्य की सीमा से बाहर पहुंच चुकी है। केवल आश्वासन स्वीकार नहीं होंगे। यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं लेकिन हर महीने वेतन के लिए इंतजार करना मजबूरी बन गया है। इससे परिवार का बजट बिगड़ रहा है। आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर, चालक यूनियन प्रधान हेम रजा, परिचालक यूनियन प्रतिनिधि पवन कुमार और मेकेनिकल यूनियन के प्रतिनिधि हितेश कुमार सहित कर्मचारियों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उनका आंदोलन किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए है। उन्होंने कहा कि यदि तय समय पर वेतन मिला तो बस सेवाएं सामान्य रहेंगी, अन्यथा पूरी व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। स्थिति नहीं सुधरी तो काम छोड़ो आंदोलन शुरू किया जाएगा और कर्मचारी ड्यूटी से बाहर रहेंगे। यदि घोषित योजना के अनुसार बस सेवाएं बंद होती हैं तो चंबा सहित कई रूटों पर परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। जब तक कार्यकारिणी की ओर से आदेश नहीं आते तब तक वह सेवाएं शुरू नहीं करेंगे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed