{"_id":"6245e89e5a0ab12b7b653098","slug":"if-the-teacher-is-transferred-then-there-will-be-a-traffic-jam-chamba-news-sml404275432","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक का तबादला किया तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक का तबादला किया तो करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलूणी (चंबा)। रावमापा सलूणी में अंग्रेजी विषय के अध्यापक का तबादला होने से अभिभावकों ने रोष जताया है। अभिभावकों ने सरकार और प्रशासन को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इसके लिए वीरवार को स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अभिभावकों ने अध्यापक के तबादले को रद्द करवाने को लेकर रणनीति बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति अध्यक्ष देसराज ने बताया कि अंग्रेजी विषय के अध्यापक का तबादला सरकार ने दूसरे जिले में कर दिया है जबकि, वह अध्यापक स्कूल में अच्छे तरीके से बच्चों की पढ़ाई करवा रहा था।
ऐसे में अध्यापक के यहां से चले जाने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। सरकार को यहां नए अध्यापकों की तैनाती करनी चाहिए लेकिन, यहां पहले से तैनात अध्यापकों के तबादले करके सरकार बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी अभिभावकों ने निर्णय लिया है कि सरकार ने अध्यापक का तबादला रद्द नहीं किया तो इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। अगर चक्का जाम करने की नौबत आई तो अभिभावक इससे भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में दिनेश कुमार, रमेश कुमार, मुकेश, बॉबी, अनूप सिंह, कुलदीप कुमार, जोधा राम, मान सिंह, अनिल कुमार और नर सिंह सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनिल कौशल ने बताया कि अध्यापक के तबादले के ऑर्डर पहुंचे हैं। इसको लेकर एसएमसी भी विरोध जता रही है।