फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the garbage fire is not put off, the villagers will take to the streets

Chamba News: कूड़े की आग न बुझाई तो सड़कों पर उतरेंगे ग्रामीण

Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If the garbage fire is not put off, the villagers will take to the streets
चंबा के कुरांह कूड़ा संयंत्र में  भड़की आग को लेकर एसी टू डीसी को ज्ञापन देने के बाद बात करते प
चंबा। कुरांह कूड़ा संयंत्र के पास कूड़े में लगी आग 19 दिन बाद भी नहीं बुझ पाई है। इससे इलाके की सात पंचायतों के लोगों को कूड़े के जहरीले धुएं से अब बीमारी फैलने का खतरा भी सताने लगा है।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि अगर यहां लगी आग पूरी तरह न बुझाई गई तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। मामले को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसी टू डीसी पीपी सिंह से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल ग्राम पंचायत मैहला के उपप्रधान भुवनेश सिंह कटोच, राधा देवी, तनु कुमार, गोविंद सिंह, रोहित कुमार, मोहन सिंह, रितिका, काकू राम और सिम्मी ने बताया कि कुड़ा संयंत्र में फैली गंदगी और जहरीले धुएं से सात पंचायतों के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गागला, चड़ी, मैहला, बंदला, फागड़ी, जांघी और दाड़वी तक यह जहरीला धुआं पहुंच रहा है। नगर परिषद की ओर से कूड़ा संयंत्र तो चलाया जा रहा है लेकिन सही तरीके से कूड़े का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। बहरहाल 25 दिसंबर को देर रात यहां भयानक अग्निकांड हुआ। तब से लेकर अब तक यहां जहरीला धुआं उठ रहा है जो स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कूड़े में लगी आग को जल्द बुझाया जाए। एसी टू डीसी पीपी सिंह का कहना है कि जल्द इसके बारे में नगर परिषद चंबा को उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed