फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the demands are not considered, we will blow the bugle of agitation.

Chamba News: मांगों पर गौर नहीं किया तो फूंकेंगे आंदोलन का बिगुल

Sat, 14 Mar 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 14 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not considered, we will blow the bugle of agitation.
डॉ. बीआर आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एंड वरिष्ठजन एसोसिएशन की बैठक में मांगों पर चर्चा
विज्ञापन

16 मार्च को जिला मुख्यालय पर होने वाली संयुक्त विरोध रैली में भाग लेने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डॉ. बीआर आंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी एंड वरिष्ठजन एसोसिएशन की बैठक शनिवार को आंबेडकर भवन चंबा में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोहर लाल हितैषी ने की।
इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से पेंशन संशोधन और बकाया देय राशि को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि 70 वर्ष से कम आयु वर्ग के कई पेंशनरों को अभी तक संशोधित पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बजट सत्र के दौरान पेंशन संशोधन और बकाया भुगतान के लिए स्पष्ट प्रावधान किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश स्तर में संयुक्त पेंशनर्स मोर्चा के साथ आंदोलन तेज किया जाएगा। पूरे प्रदेश में रोष रैलियां, धरना-प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया कि 16 मार्च 2026 को प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित संयुक्त विरोध रैली में एसोसिएशन के सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और अपनी मांगों को मजबूती से उठाएंगे। पेंशनरों को 13 प्रतिशत महंगाई राहत देने का मामला भी लंबित है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि बजट सत्र में इस मुद्दे पर भी ठोस निर्णय लिया जाए। बैठक में जितेंद्र चंद्रा, जीत सिंह चंद्रा, गुरमीत सिंह चंद्रा अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed